Muzaffarnagar News:तितावी में पीड़ित परिवार से मिले पूर्व मंत्री बालियान – Former Minister Balyan Met With The Victim’s Family In Titawi
तितावी। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान सोमवार को राखी गढ़ी गांव के लोगों से मिलने के लिए तितावी थाने पहुंचे। परिवार के सदस्यों को ढाढ़स बंधाया। साथ ही डीएम उमेश मिश्रा, सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया और एसएसपी सूरज कुमार राय से बात कर परिवारों की हर संभव सहायता के लिए कहा गया। संवाद
राज्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को बंधाया ढाढ़स
मुजफ्फरनगर। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल दो बार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पहले वह परिजनों के आने से पहले गए और इसके बाद दोपहर में दोबारा भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से वार्ता कर मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने का अनुरोध किया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट दीपक कुमार पाल और ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार सदर मो. रिजवान को आवश्यक कार्रवाई तेजी से पूरी कराने के निर्देश भी दिए।
इनसेट
पुलिस-प्रशासन ने इस तरह बनाई व्यवस्था
मुजफ्फरनगर। हादसे के बाद एसपी देहात अक्षय संजय महाड़ीक घटनास्थल पर पहुंचे। एसएसपी सूरज कुमार राय ने पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर जानकारी ली। डीएम उमेश मिश्रा ने नायब तहसीलदार मोहम्मद रिजवान को भेजा। इसके अलावा सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया और एसडीएम सदर भी पोस्टमार्टम हाउस गए। सीएमओ ने बताया कि डॉक्टरों की दो सदस्यीय टीम ने पोस्टमार्टम किए हैं। संवाद
