शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:बेटी के साथ ‘इश्क’ का डायलॉग बोलकर ट्रोल हुईं हसीन जहां, सोशल मीडिया पर बहस; फॉलोअर्स ने दी ये नसीहत – Hasin Jahan Trolled Over Reel With Daughter Aaira, Social Media Users Advise Keeping Her Away From Controversy
मुरादाबाद

November 10, 2026

Hasin Jahan Trolled Over Reel With Daughter Aaira, Social Media Users Advise Keeping Her Away from Controversy

हसीन जहां की रील वायरल
ग्राफिक्स

विस्तार

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी बेटी आयरा के साथ बनाई गई एक रील है। इसमें मां-बेटी के बीच इश्क, जन्नत और जहन्नुम को लेकर संवाद दिखाया गया है। 

सोमवार को फेसबुक पर वीडियो पोस्ट करने के कुछ ही घंटों में हजारों लोगों ने इसे पसंद किया, लेकिन इसके संवाद को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगीं। कई यूजर्स ने हसीन जहां को ट्रोल करते हुए बेटी को विवादों से दूर रखने की नसीहत दी। 

वायरल वीडियो में बेटी आयरा अपनी मां से कहती हैं, बताइए खातून, क्या मसला है आपका?, इस पर हसीन जहां जवाब देती हैं, मुझे इश्क हुआ है। बेटी कहती हैं, अस्तगफिरुल्लाह, अस्तगफिरुल्लाह… जहन्नुम में जाना चाहती हैं आप। इस पर हसीन जहां कहती हैं, मौलवी साहब, आपसे हुआ है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X