वंदे भारत में इन लोगों को मिलती है खास सुविधा, यात्रा के 1 साल पहले बुक कर सकते हैं टिकट, जानिए IRCTC का नियम!
Last Updated:
भारतीय रेलवे की खास सुविधा के तहत एनआरआई और विदेशी पर्यटक वंदे भारत का टिकट 365 दिन पहले तक बुक कर सकते हैं. इसके लिए IRCTC पर विदेशी मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन कराना होगा और 100 रुपये की फीस देनी होगी. जानिए फॉरेन टूरिस्ट कोटा के तहत टिकट बुकिंग का तरीका और AC फर्स्ट क्लास में मिलने वाली खास सुविधाएं.
वंदे भारत में इन लोगों को मिलती है खास सुविधा
भारत में ट्रेन से सफर करना अपने आप में एक अलग अनुभव होता है. खासकर जब बात वंदे भारत एक्सप्रेस की हो, तो यात्रियों के बीच इसका क्रेज देखने को मिलता है. आधुनिक सुविधाओं और आरामदायक सफर के कारण बड़ी संख्या में लोग इस ट्रेन में यात्रा करना पसंद करते हैं. कई यात्री तो वंदे भारत के सफर को विदेशी ट्रेनों के मुकाबले भी बेहतर बताते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ खास यात्रियों को इस ट्रेन में टिकट बुक करने के लिए पूरे एक साल का समय मिल सकता है? जी हां, वो यात्रा से 365 दिन पहले ही अपना टिकट बुक कर सकते हैं. अगर आप भी भारत घूमने आने वाले विदेशी पर्यटक या एनआरआई (NRI) हैं और वंदे भारत में सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके काम आ सकती है. दरअसल, भारतीय रेलवे की ओर से ऐसे यात्रियों के लिए एक खास सुविधा दी जाती है, जिसके तहत वो काफी पहले अपनी सीट रिजर्व करा सकते हैं. आइए जानते हैं कि यह सुविधा क्या है और इसका फायदा कैसे उठाया जा सकता है.
एनआरआई और विदेशी पर्यटकों के लिए खास सुविधा
एनआर काउंसलर नूपुर दवे (Nupur Dave) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट @nupur.nri पर एनआरआई के लिए एक खास ट्रैवल हैक शेयर किया है. उन्होंने बताया कि भारतीय रेलवे में नॉन रेजिडेंट इंडियंस यानी एनआरआई के लिए टिकट बुकिंग की एक विशेष व्यवस्था है. इसे फॉरेन टूरिस्ट कोटा (Foreign Tourist Quota) कहा जाता है. इस सुविधा की मदद से भारत आने वाले एनआरआई और विदेशी पर्यटक कुछ ट्रेनों में सामान्य बुकिंग टाइम से काफी पहले टिकट बुक कर सकते हैं. नूपुर दवे ने यह भी बताया कि इस सुविधा के जरिए मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में पहले से टिकट बुक किया जा सकता है. यानी अगर आप अपनी यात्रा की योजना कई महीने पहले बना रहे हैं, तो टिकट को लेकर भी पहले से तैयारी कर सकते हैं.
View this post on Instagram
