TVS Ntorq 150 खरीदने वालों की मौज! कंपनी ने जोड़ा नया Spectral Green कलर, कीमत नहीं बढ़ी
TVS Motor Company ने अपने स्पोर्टी स्कूटर Ntorq 150 में नया कलर ऑप्शन जोड़ दिया है. स्पेक्ट्रल ग्रीन नाम का ये नया शेड सिर्फ टॉप-स्पेक TFT वेरिएंट पर उपलब्ध है. डार्क ऑलिव ग्रीन बॉडी पर येलो हाइलाइट्स और ब्लैक व्हील्स के साथ ये स्कूटर पहले से ज्यादा आकर्षक और अंडरस्टेटेड लुक देता है. कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है और ये 1.22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है.
नए कलर के बावजूद इंजन, फीचर्स और परफॉर्मेंस पहले जैसे ही हैं. ये यंग कस्टमर्स और उन लोगों के लिए परफेक्ट ऑप्शन है, जो स्पोर्टी लेकिन मिनिमल लुक वाला स्कूटर चाहते हैं. ये स्कूटर अब कुल पांच रंगों में मिल रहा है. आइए, नए एडिशन की कीमत से लेकर डिजाइन, फीचर्स, इंजन और परफॉरमेंस तक की डिटेल बताएंगे.
कीमत और डिजाइन
टीवीएस एनटॉर्क 150 स्पेक्ट्रल ग्रीन एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में 1,22,100 रुपये रखी गई है. ये सिर्फ TFT वेरिएंट में उपलब्ध है, जबकि स्टैंडर्ड वेरिएंट 1.13 लाख रुपये से शुरू होता है. नए कलर के लिए टॉप वेरिएंट खरीदना जरूरी है.
डिजाइन में डार्क ऑलिव ग्रीन पेंट स्कीम प्रॉमिनेंट है, जिसमें फ्रंट फेंडर और रियर पैनल्स पर फ्लोरेसेंट येलो हाइलाइट्स हैं. साइड पर 3D एनटॉर्क बैजिंग और फ्रंट पर 150 ग्राफिक्स दिए गए हैं. बाकी कलर ऑप्शंस के अलावा इसमें ग्लॉस ब्लैक अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जो इसे प्रीमियम और मिनिमल लुक देते हैं.
फीचर्स और सेफ्टी
फीचर्स में 5-इंच कलर TFT इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले शामिल है, जो टीवीएस स्मार्टएक्सकनेक्ट कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है. इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल-मैसेज अलर्ट, व्हीकल ट्रैकिंग और OTA अपडेट्स मिलते हैं. दो राइड मोड्स (स्ट्रीट और रेस), ट्रैक्शन कंट्रोल और आईगो असिस्ट भी उपलब्ध हैं.
सेफ्टी फीचर्स में सिंगल-चैनल एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, हैजर्ड वार्निंग लैम्प्स और इमरजेंसी ब्रेक वार्निंग शामिल हैं. क्वाड एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स और एलईडी डीआरएल भी दिए गए हैं. इसमें 12-इंच अलॉय व्हील्स, फ्रंट 100/80 और रियर 110/80 ट्यूबलेस टायर्स, 1285 मिमी व्हीलबेस, 155 मिमी ग्राउंड क्लियरेंस और 770 मिमी सीट हाइट है.
इंजन और परफॉरमेंस
इंजन 149.7 सीसी सिंगल-सिलेंडर, थ्री-वाल्व, एयर-कूल्ड पेट्रोल है, जो 13.2 एचपी पावर और 14.2 एनएम टॉर्क पैदा करता है. इसे सीवीटी गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. परफॉर्मेंस की बात करें, तो ये 0-60 किमी/घंटा की रफ्तार मात्र 6.3 सेकंड में पकड़ लेता है और टॉप स्पीड 104 किमी/घंटा है.
