Bhai Dooj Trendy Mehndi Designs For Hands: भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते में प्यार और अपनापन दर्शाता है। इस खास मौके पर महिलाएं सजने-संवरने के साथ हाथों में मेहंदी लगाना भी पसंद करती हैं। त्योहार के लिए फ्लोरल, मंडला, अरेबिक, बेल और मिनिमल मेहंदी डिजाइन अच्छे विकल्प हो सकते हैं। वहीं, अगर आपके पास मेहंदी लगाने के लिए ज्यादा समय नहीं है, तो हथेली के बीच में छोटा फूल, उंगलियों पर बारीक पैटर्न और कलाई पर बेल बनाकर भी हाथों को खूबसूरत फेस्टिव लुक दे सकती हैं।
अगर आप भाई दूज के लिए मेहंदी लगाने की तैयारी कर रही हैं, तो यहां कुछ आसान और खूबसूरत डिजाइन के विकल्प देख सकती हैं। इन मेहंदी पैटर्न को कम समय में हाथों पर बनाकर अपने फेस्टिव लुक को और आकर्षक बना सकती हैं।
2 of 6
भाई दूज लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन
– फोटो : Adobe Stock
मंडला मेहंदी डिजाइन
अगर आप पारंपरिक मेहंदी डिजाइन लगाना पसंद करती हैं, तो मंडला पैटर्न एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस डिजाइन में हथेली के बीचों-बीच गोल आकृति बनाकर उसके चारों ओर छोटी-छोटी पंखुड़ियों और बारीक पैटर्न से सजावट की जाती है। इसकी खासियत है कि कम जगह में बनने के बावजूद यह हाथों को आकर्षक और खूबसूरत लुक देता है।
3 of 6
भाई दूज लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन
– फोटो : Adobe Stock
मिनिमल मेहंदी डिजाइन
अगर आपके पास मेहंदी लगाने के लिए कम समय है, तो मिनिमल डिजाइन चुन सकती हैं। इसमें हथेली के बीच में छोटा फूल, उंगलियों पर बारीक पत्तियों के पैटर्न और कलाई के पास पतली बेल बनाई जाती है। इस डिजाइन को तैयार करने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और यह हाथों को खूबसूरत लुक देने के साथ ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ भी अच्छा लगता है।
4 of 6
भाई दूज लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन
– फोटो : Adobe Stock
अरेबिक मेहंदी डिजाइन
कम समय में हाथों को भरा-भरा और आकर्षक लुक देने के लिए अरेबिक मेहंदी डिजाइन अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें फूलों, पत्तियों और घुमावदार बेलों के पैटर्न बनाए जाते हैं। इस डिजाइन को हाथ के एक कोने से शुरू करके उंगलियों तक बेल के रूप में आगे बढ़ाया जाता है।इसकी खासियत है कि कम समय में तैयार होने के बावजूद यह हाथों को स्टाइलिश और खूबसूरत लुक देता है।
5 of 6
भाई दूज लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन
– फोटो : Adobe Stock
बेल मेहंदी डिजाइन
अगर आप पूरी हथेली पर मेहंदी लगाने से बचना चाहती हैं, तो उंगलियों और कलाई पर बेल पैटर्न ट्राई कर सकती हैं। इस डिजाइन में छोटी-छोटी पत्तियों, फूलों और बारीक जाल के पैटर्न को शामिल किया जाता है। यह मेहंदी डिजाइन कम समय में तैयार होने के साथ हाथों को सिंपल और आकर्षक लुक भी देता है।