शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सीधी:वन विभाग की तेज रफ्तार गाड़ी और ऑटो में जोरदार भिड़ंत, पांच लोग घायल, दंपती की हालत गंभीर – Sidhi: Forest Department Vehicle Collides With Auto, Five Injured Including Elderly Couple Near Jogdah Bridge
सीधी

सीधी:वन विभाग की तेज रफ्तार गाड़ी और ऑटो में जोरदार भिड़ंत, पांच लोग घायल, दंपती की हालत गंभीर – Sidhi: Forest Department Vehicle Collides With Auto, Five Injured Including Elderly Couple Near Jogdah Bridge

November 10, 2026


Sidhi: Forest Department Vehicle Collides with Auto, Five Injured Including Elderly Couple Near Jogdah Bridge

हादसे के बाद जर्जर ऑटो

विस्तार

जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगदह पुल के पास मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे तेज रफ्तार वन विभाग की कैम्पर वाहन और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो में सवार पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल सीधी में भर्ती कराया गया।

ईएमटी शिव द्विवेदी ने बताया कि जब एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची तो सभी घायल सड़क किनारे पड़े हुए थे। इसके बाद उन्होंने एंबुलेंस चालक बृहस्पति विश्वकर्मा के साथ मिलकर घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए दो अलग-अलग एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायलों के सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं।

ये भी पढ़ें: रायसेन: पैरों पर चलकर आई थी अस्पताल, प्रसूता की मौत के बाद मचा बवाल, ड्यूटी डॉक्टर पर निजी प्रैक्टिस के आरोप

वहीं एंबुलेंस चालक बृहस्पति विश्वकर्मा ने बताया कि दुर्घटना में कुंजबिहारी विश्वकर्मा (59 वर्ष) और उनकी पत्नी उमा विश्वकर्मा (58 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनके अलावा तीन अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

घटना को लेकर अमिलिया थाना प्रभारी राकेश बैंस ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया था। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति संभाली और घायलों को अस्पताल भिजवाने में मदद की। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X