उज्जैन:महापौर ने सरेआम लगाया चूना…! वीआईपी कल्चर छोड़ अपनी तीस साल पुरानी दुकान पर लोगों को खिलाया पान – Mayor Leaves Vip Chair, Returns To His 30-year-old Paan Shop To Serve Festive Treats

चूना लगाते नजर आए महापौर मुकेश टटवाल
November 10, 2026

चूना लगाते नजर आए महापौर मुकेश टटवाल
शहर के प्रथम नागरिक, जिन्हें देखने के लिए लोग आमतौर पर गाड़ियों के काफिले और बंगले के चक्कर काटते हैं यदि अचानक गायब हो जाएं और फिर ऐसी जगह नजर आएं जहां किसी ने सपने में भी न सोचा हो, तो क्या हो….?
दरअसल दीपावली के मौके पर जहां हर कोई अपने जश्न में डूबा था, वहीं उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया और सड़कों पर सनसनी फैला दी। महापौर की आधिकारिक कुर्सी खाली थी और वे इंदौर रोड स्थित संत नगर की एक छोटी सी गुमटी (पान की दुकान) में बैठे नजर आए। जिन्होंने भी उन्हें वहां देखा, उनके कदम वहीं ठिठक गए। सिर पर कोई वीआईपी रुतबा नहीं, चेहरे पर वही पुरानी आत्मीय मुस्कान… और हाथों में कत्था, चूना और मीठा मसाला…!
जी हां, महापौर किसी को चूना लगा रहे थे तो किसी को मद्रासी और मीठा पत्ता खिलाकर दीपावली की मिठास बांट रहे थे। करीब दो घंटे तक महापौर की इस दुकान पर ठहाके गूंजते रहे और पान खाने वालों की भीड़ लगी रही।
ये भी पढ़ें: सिंगरौली: कच्चा मकान ढहने से तीन की मौत, मलबे में दबे आठ साल के बच्चे को डेढ़ घंटे बाद निकाला
आखिर क्या है कहानी
असल में यह कोई नया नाटक नहीं बल्कि एक ऐसा रिश्ता है, जो वक्त की धूल से भी धुंधला नहीं पड़ा। संत नगर में महापौर मुकेश टटवाल की करीब 30 साल पुरानी पान की गुमटी है। यह वही दुकान है, जिसने कभी उनके परिवार का पेट पाला और जहां से उनका राजनीतिक सफर शुरू हुआ। महापौर बनने के बाद भी टटवाल अपनी इस विरासत को नहीं भूले। वे हर साल दीपावली के दिन अपनी पुरानी दुकान पर पहुंचते हैं, खुद बैठते हैं और पुराने अंदाज में शहरवासियों को अपने हाथों से पान बनाकर खिलाते हैं।
चूना लगाने के साथ-साथ सुनीं जनता की समस्याएं
पान पर कत्था-चूना लगाते-लगाते महापौर ने जनता का दिल भी जीत लिया। दुकान पर पान का स्वाद लेने पहुंचे लोगों ने हंसी-मजाक के बीच अपनी रोजमर्रा की समस्याएं भी उनके सामने रखीं। महापौर ने भी बिना किसी प्रोटोकॉल के एक दुकानदार और पुराने दोस्त की तरह लोगों की तकलीफें सुनीं और मौके पर ही उनके समाधान की बात कही।
November 13, 2026
आज की भस्म आरती में बाबा महाकाल का विशेष शृंगार किया गया। पंचामृत अभिषेक के बाद भगवान को भांग अर्पित कर चांदी का मुकुट और मुंडमाला धारण कराई गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और जय श्री महाकाल के जयकारों से परिसर गूंज उठा।
November 13, 2026
सिंहस्थ 2028 के लिए उज्जैन में मंदिरों के विकास पर 1124 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यूडीए 1123.52 करोड़ की लागत से मंदिरों में सुगम दर्शन व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, सड़क मार्ग और सुरक्षा जैसी आधुनिक सुविधाओं का विस्तार करेगा लेकिन इस बड़ी योजना में उज्जैन के प्रथम पूज्य श्री चिंतामण गणेश मंदिर का […]
November 13, 2026
श्रीगंगा होटल हादसा विस्तार दिवाली की रोशनी के बीच उज्जैन में 4 घरों के चिराग बुझ गए। श्री गंगा होटल के चैंबर की सफाई के दौरान 4 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। इन मौतों के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब नगर निगम के पास सफाई के लिए मशीनें […]
