शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कठुआ

Kathua News:250 से अधिक विद्यार्थियों ने किया योगाभ्यास – Jammu And Kashmir News

November 10, 2026


बिलावर। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पल्लन में वीरवार सुबह पतंजलि योग समिति बिलावर की ओर से योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। इसमें अंग्रेज सिंह प्रभारी पतंजलि योग समिति के नेतृत्व में 250 से अधिक विद्यार्थियों और विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य मोहिंदर जेलमेरीया भी उपस्थित रहे। योग प्रशिक्षक ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और योगिक जॉगिंग का अभ्यास करवाया। प्रभारी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X