Kathua News:दो बाइकों की टक्कर में एक युवक घायल – Jammu And Kashmir News
बिलावर। उपमंडल बिलावर के धार रोड पर डिंगिसिम्बली गांव के पास वीरवार शाम दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चला रहा जतिन सिंह (23) निवासी मालती तहसील बिलावर घायल हो गया। हादसे के बाद घायल युवक को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे इलाज के लिए जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। संवाद
