शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Shamli News:नई बस्ती में चार साल से सड़क बदहाल, कीचड़ और पानी से लोग परेशान – Road In Nai Basti In Poor Condition For Four Years; Residents Troubled By Mud And Water
शामली

Shamli News:नई बस्ती में चार साल से सड़क बदहाल, कीचड़ और पानी से लोग परेशान – Road In Nai Basti In Poor Condition For Four Years; Residents Troubled By Mud And Water

November 10, 2026


कैराना। कस्बे में कांधला रोड पर नई बस्ती में मुख्य सड़क कच्ची होने के कारण सड़क में जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। सड़क के दोनों ओर अभी तक नाली भी नहीं बनाई गई है जबकि चार साल पहले नई बस्ती को सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका में शामिल कर लिया गया था। लेकिन आज तक नई बस्ती के लोग नगर पालिका से मिलने वाली सुविधाओं से वंचित है।

यहां पर सड़क के गड्ढों में गंदा पानी और कीचड़ भरा होने के कारण फिसलन हो जाती है। इसके अलावा सफाई नहीं होने के कारण गंदगी और मच्छरों का भी प्रकोप बना हुआ है। अनेकों बार शिकायतों के बाद भी सुनवाई नहीं होने के कारण लोग परेशानी से जूझ रहे हैं।

बोले लोग

आजम खान ने बताया कई बार नगर पालिका, वार्ड सभासद और अध्यक्ष से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है।

इमरान ने बताया कि बरसात के दिनों में यहां पर कच्ची मिट्टी की सड़क पर पानी भरने के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। इस समस्या का समाधान होना चाहिए।

समर ने बताया कि सड़क में जगह-जगह गड्ढे होने के कारण पानी भरा रहता है, जिस कारण पैदल चलते हुए फिसलने का डर बना रहता है।

इकराम ने बताया कि यहां पर नाली भी नहीं बनी है। सड़क भी टूटी हुई है। सीमा विस्तार के बावजूद नगर पालिका से मिलने वाली कोई सुविधा उन्हें नहीं मिल रही है।

नगरपालिका की बोर्ड बैठक में जल्द ही सड़क निर्माण का प्रस्ताव पास कराया जाएगा। नई बस्ती के लोगों की सड़क की समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा। -समीर कुमार कश्यप, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका कैराना

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X