पंजाब में फिर बदलेगा माैसम:गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, तापमान पर ज्यादा फर्क नहीं – Weather In Punjab Alert For Rain Thunderstorms Strong Winds On 29 30 October

पंजाब माैसम
– फोटो : संवाद
October 28, 2026

पंजाब माैसम
– फोटो : संवाद
पंजाब में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। इसके बाद 29 और 30 अक्तूबर को गरज-चमक, बिजली कड़कने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
एक नवंबर को फिर मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बावजूद अधिकतम तापमान प्रदेश में सामान्य के करीब बना हुआ है। फरीदकोट में सबसे अधिक 33.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दूसरी ओर पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। न्यूनतम पारा भी सामान्य के नजदीक बना हुआ है।
पठानकोट में न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। प्रदेश के अलग-अलग शहरों में दिन के तापमान में अंतर देखने को मिला। बठिंडा में अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री, पटियाला में 31.4 डिग्री, लुधियाना में 30.4 डिग्री, अमृतसर में 28.5 डिग्री और पठानकोट में 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान पटियाला में 14.7 डिग्री, अमृतसर में 14.9 डिग्री, लुधियाना में 15.6 डिग्री, बठिंडा में 15.7 डिग्री डिग्री सेल्सियस रहा।
इन आंकड़ों से साफ है कि प्रदेश में दिन के समय तापमान अभी 28 से 33 डिग्री के बीच बना हुआ है, जबकि रात का पारा कई स्थानों पर 15 डिग्री से नीचे पहुंच रहा है। इससे सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार 29 से 31 अक्टूबर के दौरान पंजाब में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। विशेष रूप से 29 और 30 अक्टूबर के लिए गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।
November 13, 2026
एक दिन में पराली जलाने के 214 मामले, पिछले साल इसी दिन 72 थे सीजन में अब तक 5785 घटनाएं, पिछले साल के मुकाबले 22 फीसदी अधिक अमृतसर और बठिंडा का एक्यूआई भी खराब श्रेणी में पहुंचा अमर उजाला ब्यूरो पटियाला। पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में तेजी से वृद्धि हो रही है। शुक्रवार […]
November 13, 2026
पराली जलाता किसान – फोटो : संवाद/फाइल विस्तार पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं का असर अब शहरों की हवा पर दिखने लगा है। वीरवार को बठिंडा प्रदेश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 328 दर्ज किया गया। लुधियाना में 275, खन्ना में 235, पटियाला में 224 और जालंधर में 207 […]
November 13, 2026
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह जिले संगरूर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री इसे पंजाब की सियासी राजधानी कहते हैं। 2022 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने यहां की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज कर समीकरण बदल दिए थे। अब विपक्ष ने आप के इस […]
