शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कन्नौज:अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी कांग्रेसी नेता अमोल दीक्षित गिरफ्तार – Kannauj Advocate Murder Case Congress Leader Amol Dixit Arrested
कन्नौज

कन्नौज:अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी कांग्रेसी नेता अमोल दीक्षित गिरफ्तार – Kannauj Advocate Murder Case Congress Leader Amol Dixit Arrested

November 10, 2026


Kannauj advocate murder case Congress leader Amol Dixit arrested

कांग्रेस नेता अमोल दीक्षित
– फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में भाजपा विधायक के भतीजे अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी कांग्रेसी नेता अमोल दीक्षित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में गठित छह पुलिस टीमों ने आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी। हालांकि पुलिस ने अभी आरोपी की गिरफ्तारी के स्थान का खुलासा नहीं किया है। बताते चलें कि दीपावली के दिन शाम करीब साढ़े छह बजे कोतवाली के सामने अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

आरोप है कि मामूली विवाद के बाद कांग्रेसी नेता अमोल दीक्षित ने अपनी पिस्तौल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर अधिवक्ता को गोलियां मार दी थीं। गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता को सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। कोतवाली के सामने हुई इस सनसनीखेज वारदात ने पुलिस प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी थी। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छह टीमों का गठन किया था।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X