शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
औरैया

Auraiya News:शौचालय निर्माण का विरोध करने पर भाइयों को पीटा, अंगुली तोड़ी – Brothers Beaten And A Finger Broken For Opposing The Construction Of A Toilet

November 10, 2026


औरैया। गांव माल्हेपुर में शौचालय निर्माण का विरोध करने पर एक युवक और उसके भाई को पीटा गया। आरोपियों के हमले में युवक की उंगली टूट गई। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

30 अक्तूबर की सुबह माल्हेपुर निवासी राघवेंद्र सिंह ने अपने मकान के सामने जबरन शौचालय निर्माण का विरोध किया। यह निर्माण लखपत, प्रान्शु उर्फ कन्हैया, झुन्नीलाल और कौशल करा रहे थे। इस पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए राघवेंद्र पर हमला कर दिया। हमले में राघवेंद्र के बाएं हाथ की उंगली टूट गई। भाई राजवीर के बीच-बचाव करने पर उसे भी पीटा गया। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X