शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
एटा

Etah News:साइबर ठगी के 12999 रुपये पीड़ित को लौटाए – Rs 12,999 Lost To Cyber Fraud Returned To The Victim

November 10, 2026


एटा। साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को पिलुआ पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने राहत दिलाई है। टीम ने कार्रवाई करते हुए ठगी गई 12999 रुपये की धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार जताया। सीओ साइबर नीतीश गर्ग ने बताया कि साइबर अपराध की रोकथाम और ठगी गई धनराशि पीड़ितों को वापस दिलाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पिलुआ थाने की साइबर हेल्प डेस्क टीम को एक व्यक्ति के साथ हुई साइबर ठगी की शिकायत मिली थी। टीम ने शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए संबंधित स्तर पर पैरवी की, जिसके बाद पीड़ित के खाते में 12999 रुपये वापस करा दिए गए। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X