शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कानपुर:पटाखे जलाने को लेकर दो पक्षों खूनी संघर्ष, पथराव-मारपीट में चार घायल, सात नामजद समेत अज्ञात पर रिपोर्ट – Kanpur Violent Clash Between Two Groups Over Bursting Of Firecrackers Four Injured In Stone Pelting
कानपुर

November 10, 2026

Kanpur Violent clash between two groups over bursting of firecrackers four injured in stone pelting

घटना में घायल लोगों की फोटो
– फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में जाजमऊ स्थित कैलाश नगर तिवारीपुर में सोमवार देर रात पटाखे जलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि पहले दो लोगों को प्लास्टिक के पाइप से पीटा गया। इसके बाद करीब दो दर्जन युवक पहुंचे और घरों पर पथराव कर दिया।

बीच-बचाव करने पहुंचे शिव कुमार को डंडा मारकर घायल कर दिया। घटना में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए। मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सात नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X