भाई दूज पर तिलक करते समय जरूर जाप करें ये मंत्र, भाई को मिलेगा लंबी आयु का वरदान – Bhai Dooj 2026 Bhaiya Dooj Tilak Muhurat Puja Vidhi Mantra

bhai dooj 2026
November 10, 2026

bhai dooj 2026
बुधवार, 11 नवंबर को भाई दूज का पर्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। भाई दूज पर बहनें अपने भाईयों के माथे पर तिलक करती हैं। साथ ही भाई के सुख, समृद्धि और मंगलकामना के लिए प्रार्थना करती हैं। भाई दूज को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। भाई दूज पर शुभ मुहूर्त में तिलक लगाने और मंत्र जाप करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि भाई दूज पर इस मंत्र के जाप करने से भाई की लंबी आयु, आरोग्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं भाई दूज पर कब करें भाई के माथे पर तिलक और कौन सा मंत्र बोलें।
भाई दूज पर तिलक करने का शुभ मुहूर्त
द्रिक पंचांग के अनुसार, भाई दूज पर यानी बुधवार 11 नवंबर को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 10 मिनट लेकर 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में तिलक लगाने से भाई के जीवन में सुख-समृद्धि और आरोग्यता की प्राप्ति आती है।
भाई दूज पर तिलक लगाने का मंत्र
भ्रातस्तवाग्रजाताहं भुङ्क्ष्व भक्तमिदं शुभम्।
प्रीतये यमराजस्य यमुनायाश्च गुप्तये॥
गंगा पूजे यमुना को, यमी पूजे यमराज को।
सुभद्रा पूजे कृष्ण को,
गंगा यमुना नीर बहे, मेरे भाई की आयु बढ़े॥
इस मंत्र के जाप का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस मंत्र का जाप करते हुए बहनें अगर भाई तो तिलक करती हैं और भोजन करवाती हैं, यमराज जी प्रसन्न होते हैं। इस मंत्र के प्रभाव से भाई को अकाल मृत्यु का भय खत्म होता है। इस मंत्र का संबंध यमराज और उनकी बहन यमुना के स्मरण से है। जिससे भाईयों को लंबी आयु का वरदान मिलता है।
तिलक लगाने की विधि
November 13, 2026
4 Divine Nights Of The Year: मान्यता है कि सनातन धर्म के तंत्र और आगम ग्रंथों में यह मान्यता प्रचलित है कि भगवान शिव ने कलयुग के लिए कई वैदिक और तांत्रिक मंत्रों को ‘कीलित’ (अर्थात बांधकर या लॉक करके) कर दिया है ताकि इन मंत्रों को सिद्ध करके कोई उनका दुरुपयोग न कर सके। […]
November 13, 2026
Chhath Puja 2026: 13 नवंबर 2026 को नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। लोक आस्था का यह पर्व विशेष रूप से संतान की सुख-समृद्धि और लंबी आयु की कामना के लिए मनाया जाता है। इस दौरान महिलाएं संतान की खुशहाली और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए 36 घंटे का निर्जला व्रत […]
November 13, 2026
छठ पूजा 2026 – फोटो : AI विस्तार लोक आस्था का महापर्व छठ 13 नवंबर से शुरू हो रहा है, जो 4 दिनों तक चलता है। चार दिनों तक चलने वाले इस त्योहार पर भगवान सूर्य और छठी मैया की विशेष रूप से पूजा-आराधना होती है। इन चार दिनों में व्रती शुद्धता, निष्ठा और नियम […]
