शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kullu News:अवार्ड मिलने के बाद अनु नलवा पहुंचीं गांव, हुआ भव्य स्वागत – After Receiving The Award, Anu Nalwa Arrived In Her Village, Where She Received A Grand Welcome
कुल्लू

Kullu News:अवार्ड मिलने के बाद अनु नलवा पहुंचीं गांव, हुआ भव्य स्वागत – After Receiving The Award, Anu Nalwa Arrived In Her Village, Where She Received A Grand Welcome

November 10, 2026


After receiving the award, Anu Nalwa arrived in her village, where she received a grand welcome.

इंडियन एक्सीलेंस अवार्ड मिलने के बाद घाटी पहुंचने पर अनु नलवा का स्वागत करत हुए लोग। जागरूक पाठ

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। घाटी की अनु नलवा को इंडियन एक्सीलेंस अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया है। सोमवार को अनु नलवा नालडा गांव पहुंचने पर लोगों ने खुशी मनाई। नालडा महिला मंडल ने गांव के प्रवेश द्वार पर उन्हें पारंपरिक वस्त्र पहनाकर भव्य स्वागत किया।

महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज में उनका अभिनंदन किया। अनु नलवा को 4 नवंबर को बिलासपुर में यह सम्मान मिला था। प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने उन्हें यह अवार्ड प्रदान किया। यह सम्मान उन्हें सफल उद्यमी के रूप में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया। लाडली फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश ने यह समारोह आयोजित किया था। गांव पहुंचने पर महिला मंडल की महिलाओं ने अनु नलवा की प्रशंसा की। वह घाटी की अन्य महिलाओं और युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनी हैं। नालडा की प्रधान मोनिका और उपप्रधान सुधीर सहित गांव के लोगों ने भी उन्हें बधाई दी। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X