Nainital News:भैया दूज पर दो शुभ मुहूर्त, राहुकाल में तिलक से बचने की सलाह – Two Auspicious Timings For Bhai Dooj; Advice To Avoid Applying The Tilak During Rahukaal
हल्द्वानी। भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक भैया दूज इस बार विशेष ज्योतिषीय संयोगों के बीच मनाया जाएगा। पर्व पर बहनें भाइयों के माथे पर स्नेह और मंगलकामना का तिलक सजाकर उनकी दीर्घायु की कामना करेंगी। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, तिलक के लिए दो शुभ मुहूर्त रहेंगे जबकि राहुकाल के दौरान तिलक करने से बचने की सलाह दी गई है।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मंजू जोशी के अनुसार, इस वर्ष भैया दूज पर अनुराधा नक्षत्र और सुकर्मा योग का संयोग बन रहा है। द्वितीया तिथि मंगलवार 10 नवंबर को दोपहर 2:01 बजे से शुरू होकर बुधवार 11 नवंबर को अपराह्न 3:54 बजे तक रहेगी। तिलक के लिए बुधवार सुबह 6:12 से 8:24 बजे तक श्रेष्ठ मुहूर्त है। इसके अलावा दोपहर 1:15 से 3:20 बजे तक भी तिलक किया जा सकेगा। राहुकाल दोपहर 12:04 से 1:26 बजे तक रहेगा।
धार्मिक मान्यता
भैया दूज के दिन यमुना जी ने अपने भाई यमराज को अपने घर भोजन कराया था। बहन के आतिथ्य से प्रसन्न होकर यमराज ने वरदान दिया था कि इस दिन जो भाई अपनी बहन के घर जाकर भोजन करेगा और उसका सत्कार स्वीकार करेगा, उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा।
