शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ऋषिकेश:गीतानगर में दुकान का शटर तोड़कर लाखों के मोबाइल किए चोरी, चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार – Four Accused Arrested For Theft Mobile Phones After Breaking Shutter Of Shop In Geeta Nagar
ऋषिकेश

ऋषिकेश:गीतानगर में दुकान का शटर तोड़कर लाखों के मोबाइल किए चोरी, चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार – Four Accused Arrested For Theft Mobile Phones After Breaking Shutter Of Shop In Geeta Nagar

November 10, 2026


Four accused arrested for theft Mobile phones after breaking shutter of shop in Geeta Nagar

मोबाइल चोरी के आरोपी गिरफ्तार
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरिद्वार रोड स्थित गीतानगर में मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपये के मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी के आरोप में पुलिस व एसओजी ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी अभी फरार है। आरोपियों से 30 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप और एक आईपैड बरामद किया गया है। इसके अलावा चोरी की घटना में प्रयुक्त दो बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ली हैं।

बीते छह नवंबर की रात करीब दो से चार बजे के बीच अज्ञात चोरों ने ऋषिकेश-हरिद्वार रोड स्थित गीतानगर गली नंबर-10 के बाहर गुप्ता मोबाइल वर्ल्ड दुकान का शटर तोड़ मोबाइल व अन्य सामान पर हाथ साफ कर लिया था। दुकान स्वामी अश्वनी गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

UK Top News: लगातार हत्याओं से दहला दून, गंगोत्री मंदिर के कपाट बंद, योगनगरी में सीएम की बड़ी घोषणाएं

मामले के खुलासे के लिए पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने दुकान और आसपास के क्षेत्र में लगे करीब 40 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दिखाई दे रहे संदिग्धों का मिलान पूर्व में चोरी की घटनाओं में जेल जा चुके अपराधियों के डाटा से भी कराया गया। इसके बाद पुलिस ने संदिग्धों की तलाश तेज कर दी। बीते सोमवार की शाम को पुलिस टीम आईडीपीएल गोल चक्कर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मोबाइल दुकान में चोरी की घटना में शामिल चार लोग दो काले रंग की स्प्लेंडर बाइक से इंद्रमणि बडोनी चौक की ओर से बाईपास रोड होते हुए श्यामपुर की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मनसा देवी फाटक से आगे बाईपास रोड पर घेराबंदी कर दोनों बाइक पर सवार चारों युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी संदीप के साथ मिलकर मोबाइल दुकान में चोरी करना स्वीकार किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X