शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Prayagraj News:प्रयागराज में मेट्रो ट्रेन दौड़ने का रास्ता साफ, शासन को भेजी गई रिपोर्ट – Path Cleared For Metro Trains In Prayagraj; Report Submitted To The Administration
प्रयागराज

Prayagraj News:प्रयागराज में मेट्रो ट्रेन दौड़ने का रास्ता साफ, शासन को भेजी गई रिपोर्ट – Path Cleared For Metro Trains In Prayagraj; Report Submitted To The Administration

November 10, 2026


Path cleared for metro trains in Prayagraj; report submitted to the administration

मेट्रो रेल प्रोजेक्ट डीपीआर

संगम नगरी में मेट्रो ट्रेन संचालन के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) शासन को भेज दी है। प्रयागराज में तकरीबन 12 हजार करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाले मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (एमआरटीएस) के लिए (रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस) राइट्स ने यह रिपोर्ट तैयार की है।

कुल 44 किलोमीटर लंबी मेट्रो रेल परियोजना को दो कॉरिडोर में बांटा गया है। पहला कॉरिडोर पूरब से पश्चिम और दूसरा उत्तर से दक्षिण होगा। पहला कॉरिडोर प्रयागराज एयरपोर्ट से सूबेदारगंज तक लगभग छह किलोमीटर भूमिगत खंड और सूबेदारगंज से सिटी लेक फॉरेस्ट तक 17 किलोमीटर एलिवेटेड (ऊपर उठा हुआ) खंड को कवर करेगा।

दूसरा कॉरिडोर शांतिपुरम से छिवकी तक लगभग 21 किलोमीटर एलिवेटेड खंड होगा। यह कॉरिडोर तेलियरगंज और मिंटो पार्क से होकर गुजरेगा। रिपोर्ट में प्रस्तावित स्टेशन स्थानों, इंटरचेंज स्टेशन और डिपो स्थानों का भी उल्लेख है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। वहां से केंद्र सरकार को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी, जहां इस परियोजना को अंतिम मंजूरी मिलेगी।

परेड से चारों दिशाओं के लिए मिलेगी मेट्रो

– मेट्रो ट्रेन के चलने से कुंभ व माघ मेला में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को संगम के नजदीक परेड ग्राउंड से चारों दिशाओं के लिए मेट्रो ट्रेन मिलेगी। परेड मैदान पर इंटरचेंज स्टेशन प्रस्तावित गया गया है। ऐसे में झूंसी, फाफामऊ, एयरपोर्ट व नैनी जाने के लिए परेड से मेट्रो ट्रेन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

संगम समेत होंगे 33 स्टेशन व दो डिपो

मेट्रो रेल के लिए कुल 33 स्टेशन व दो डिपो बनाए जाएंगे। पूरब से पश्चिम कॉरिडोर में 16 और उत्तर से दक्षिण कॉरिडोर में 17 मेट्रो स्टेशन होंगे। इसके अलावा गंगापार में खानूपुर के पास और यमुनापार में टीएसएल की जमीन के पास डिपो का निर्माण कराया जाएगा।

पूरब से पश्चिम कॉरिडोर के प्रस्तावित स्टेशन

प्रयागराज एयरपोर्ट, ट्रिपलआईटी, कालिंदीपुरम, सूबेदारगंज, लॉरेंस रोड, हाईकोर्ट, प्रयागराज जंक्शन, सिविल लाइंस बस अड्डा, सिविल लाइंस, मेडिकल चौराहा, मधवापुर, परेड मैदान (इंटरचेंज जंक्शन), संगम, आजाद नगर, झूंसी, त्रिवेणीपुरम, सिटी लेक फॉरेस्ट

उत्तर से दक्षिण कॉरिडोर के प्रस्तावित स्टेशन

शांतिपुरम, गंगा नगर, फाफामऊ, पीतांबर नगर, एमएनएनआईटी, तेलियरगंज, मजार चौराहा, यूनिवर्सिटी रोड, कर्नलगंज, प्रीतम गंज, परेड मैदान (इंटरचेंज जंक्शन), मिंटो पार्क, महेवा पट्टी, अंबेडकर नगर, अरैल, नैनी बाजार रोड, नैनी, छिवकी

वर्जन

मेट्रो रेल की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट शासन को प्रेषित कर दी गई है। शासन के माध्यम से रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाएगी और वहां से मंजूरी मिलने के बाद इस पर काम शुरू होगा। परियोजना पर 12 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। ऋषि राज, उपाध्यक्ष, प्रयागराज विकास प्राधिकरण

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X