भैया दूज:त्योहार पर हिमाचल प्रदेश में आज सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज सब रहेंगे बंद; अधिसूचना जारी – Himachal Pradesh Public Holiday Bhai Dooj November 11-2026

भैया दूज पर सभी कर्मचारियों को छुट्टी
नेटवर्क
November 10, 2026

भैया दूज पर सभी कर्मचारियों को छुट्टी
नेटवर्क
हिमाचल प्रदेश में भैया दूज के अवसर पर इस बार सरकारी कर्मचारियों को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। अब इस त्योहार पर केवल महिला कर्मचारियों को ही नहीं, बल्कि पुरुष कर्मचारियों को भी छुट्टी मिलेगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को इस संबंध में फैसला लिया। इसके बाद सरकार ने 11 नवंबर 2026 को सार्वजनिक अवकाश की अधिसूचना जारी कर दी। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में कार्यरत महिला और पुरुष दोनों कर्मचारी भैया दूज का त्योहार अपने परिवार के साथ मना सकेंगे। नोटिफिकेशन देखें
मुख्यमंत्री के पास भेजी गई थी अवकाश की फाइल
भैया दूज पर सभी सरकारी कर्मचारियों को छुट्टी देने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के पास भेजा गया था। मंगलवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री ने इस पर निर्णय लिया। इसके बाद संबंधित विभाग की ओर से अवकाश की अधिसूचना जारी कर दी गई। सरकार के आदेश के अनुसार, बुधवार 11 नवंबर को प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों के साथ स्कूल, कॉलेज, बोर्ड और निगम के कार्यालय भी बंद रहेंगे।
रक्षा बंधन और करवाचौथ पर भी बदली गई थी व्यवस्था
प्रदेश में पहले रक्षा बंधन, करवाचौथ और भैया दूज जैसे त्योहारों पर केवल महिला कर्मचारियों को ही अवकाश दिया जाता था। मुख्यमंत्री सुक्खू इससे पहले रक्षा बंधन और करवाचौथ पर भी पुरुष कर्मचारियों को छुट्टी देने का एलान कर चुके हैं। अब भैया दूज पर भी पुरुष कर्मचारियों को अवकाश देने का फैसला किया गया है। इस तरह सरकार ने इन त्योहारों पर छुट्टी की पुरानी व्यवस्था में बदलाव किया है।
11 नवंबर को सरकारी संस्थानों में रहेगा अवकाश
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 10 नवंबर 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, बुधवार 11 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यह आदेश प्रदेश के सभी सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों, स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों पर लागू होगा।
November 13, 2026
हिमाचल में पेंशनरों का सुक्खू सरकार के खिलाफ मोर्चा, डीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन; 19 नवंबर को विधानसभा घेराव की तैयारी
November 13, 2026
कंगना रनौत विस्तार वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें लोकसभा सांसद कंगना रनौत के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय में शिकायत पहुंची है। कैप्टन अतुल शर्मा ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को लिखित शिकायत सौंपकर मामले में प्राथमिकी दर्ज करने और समयबद्ध साइबर फॉरेंसिक जांच करवाने का आग्रह किया है। शिकायत में 10 नवंबर […]
November 13, 2026
हिमाचल प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले लाखों बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने की तैयारी है। प्रदेश में बिजली की दरें एक रुपये प्रति यूनिट तक कम हो सकती है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। सरकार की मंशा है कि बिजली सब्सिडी का लाभ […]
