शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Karnal News:छठ पर्व के उपलक्ष्य में श्रीमद्भागवत कथा शुरू, निकाली कलश यात्रा – Shrimad Bhagwat Katha Begins On The Occasion Of Chhath Festival, Kalash Yatra Taken Out
करनाल

Karnal News:छठ पर्व के उपलक्ष्य में श्रीमद्भागवत कथा शुरू, निकाली कलश यात्रा – Shrimad Bhagwat Katha Begins On The Occasion Of Chhath Festival, Kalash Yatra Taken Out

November 10, 2026


Shrimad Bhagwat Katha begins on the occasion of Chhath festival, Kalash Yatra taken out

छठ पर्व के उपलक्ष्य में श्रीमद्भागवत कथा शुरू, निकाली कलश यात्रा
– फोटो : छठ पर्व के उपलक्ष्य में श्रीमद्भागवत कथा शुरू, निकाली कलश यात्रा

15 नवंबर को अस्ताचलगामी और 16 को उदयमान सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। मंगलवार को छठ पर्व के उपलक्ष्य में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। छठ पर्व सेवा समिति मंडल ने इस आयोजन की शुरुआत की। कथा से पहले कृष्णा नगर स्थित हनुमान मंदिर से सूर्य मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई। पार्षद हरजीत सिंह लाडी ने कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गाजे-बाजे के साथ निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

रास्ते में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया। पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल और छठी मैया के जयकारों से गूंज उठा। सूर्य मंदिर पहुंचने पर उमेश चौहान ने ध्वजारोहण की रस्म अदा की। इसके बाद श्रीमद्भागवत कथा विधिवत शुरू हुई। आचार्य सुशील शास्त्री ने कथा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से मनुष्य को आध्यात्मिक शांति मिलती है।

कथा का कार्यक्रम

सूर्य मंदिर के प्रधान सुरेश यादव ने बताया कि छठ पर्व के तहत 10 से 16 नवंबर तक कथा का आयोजन होगा। 14 नवंबर तक प्रतिदिन शाम सात से रात दस बजे तक कथा होगी। 15 नवंबर को शाम चार से सात बजे तक कथा के बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। 16 नवंबर को सुबह चार से सात बजे तक कथा के बाद उदयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ महोत्सव का समापन होगा। महोत्सव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X