शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कुरुक्षेत्र

Kurukshetra News:भैयादूज पर रोडवेज बढ़ाएगा बसों के फेरे, 18 स्कूल बसें भी रहेंगी तैयार – Roadways To Increase Bus Trips For Bhai Dooj; 18 School Buses Will Also Be Kept On Standby

November 10, 2026


कुरुक्षेत्र। भैयादूज पर्व पर बुधवार को यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने अतिरिक्त बस सेवाएं उपलब्ध कराने की तैयारी की है। भाई-बहनों के एक-दूसरे के घर आने-जाने के चलते बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न रूटों पर 12 से 15 अतिरिक्त फेरे बढ़ाए जा सकते हैं। विशेष रूप से यमुनानगर और कैथल रूट पर बसों की संख्या बढ़ाने की तैयारी है।

रोडवेज प्रशासन ने बस अड्डों पर तैनात कर्मचारियों को भी अलर्ट कर दिया है। मंगलवार शाम से ही यात्रियों की आवाजाही बढ़ने की संभावना को देखते हुए बुधवार सुबह से बसों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। जिन रूटों पर अधिक भीड़ होगी, वहां तत्काल अतिरिक्त फेरे शुरू किए जाएंगे।

18 स्कूल बसें भी जरूरत पड़ने पर चलेंगी

यातायात प्रबंधक पवन कुमार ने बताया कि यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए करीब 18 स्कूल बसों को भी सेवा में लगाने की तैयारी है। इनमें बाबैन, केंद्रीय विद्यालय और अन्य सरकारी स्कूलों में परिवहन के लिए इस्तेमाल होने वाली बसें शामिल हैं। जरूरत पड़ने पर इन्हें निर्धारित रूटों पर चलाया जाएगा। अधिकारियों की निगरानी में बसों की आवाजाही पर नजर रखी जाएगी, ताकि यात्रियों को बसों के इंतजार में परेशानी न हो।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X