शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:नक्सली हिंसा में टूटा था स्कूल, अब Bbose से पढ़कर मैट्रिक पास करने वाली गांव की पहली बेटी बनी सपना – Bihar News: How Bbose Bihar Government Strengthening Naxal Affected Jamui Girl Sapna Story Bihar News
मुंगेर

बिहार:नक्सली हिंसा में टूटा था स्कूल, अब Bbose से पढ़कर मैट्रिक पास करने वाली गांव की पहली बेटी बनी सपना – Bihar News: How Bbose Bihar Government Strengthening Naxal Affected Jamui Girl Sapna Story Bihar News

November 11, 2026


Bihar News: How bbose bihar government strengthening naxal affected jamui girl sapna story bihar news

गुरमाहा गांव की रहने वाली सपना की फोटो।

विस्तार

कहते हैं अगर इंसान के मन में कुछ कर गुजरने की सच्ची लगन हो, तो कोई भी मुश्किल उसे रोक नहीं सकती। बिहार के जमुई जिले में एक ऐसी ही कहानी सामने आई है, जिसने यह साबित कर दिया है कि अगर स्कूल की इमारत टूट भी जाए, तो हौसलों की उड़ान कभी नहीं रुकती। यह कहानी है जमुई से 30 से 45 किलोमीटर दूर बरहट प्रखंड के गुरमाहा गांव की बेटियों की, जिनके सपनों को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (BBOSE) ने एक नया आसमान दिया है।

हिंसा ने स्कूल छीना, लेकिन हिम्मत नहीं तोड़ पाई

गुरमाहा गांव में कुछ समय पहले नक्सली हिंसा के कारण स्कूल की इमारत पूरी तरह तहसनहस हो गई थी। स्कूल टूटने के बाद गांव के बच्चों, खासकर बेटियों की पढ़ाई पर जैसे ब्रेक लग गया। उनके सामने यह बहुत बड़ा संकट था कि अब आगे की पढ़ाई कैसे होगी। लेकिन इन मुश्किल हालातों में भी गांव की तीन बेटियों ने हार नहीं मानी। उन्होंने बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड का सहारा लिया और इसमें एडमिशन लेकर अपनी रुकी हुई पढ़ाई दोबारा शुरू की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X