Raebareli News:प्रेमी से अनबन के बाद गंगा में कूदी युवती, नाविकों ने बचाया – Young Woman Jumps Into The Ganges Following A Rift With Her Boyfriend Saved By Boatmen
सरेनी। प्रेमी की ओर से मोबाइल पर ब्लॉक किए जाने से आहत 20 वर्षीय युवती ने सोमवार दोपहर गेंगासो पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। घाट पर मौजूद नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए नदी में कूदकर युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे सीएचसी लालगंज पहुंचाया गया। सूचना पर पहुंचे परिजन युवती को अपने साथ घर ले गए।
