शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
भदोही में हादसा:पुआल लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, डेढ़ वर्ष पहले हुई थी शादी; साथी घायल – Accident Bhadohi Motorcyclist Killed Tractor Loaded Straw Married One Year Ago Companion Sustained Injuries
भदोही

भदोही में हादसा:पुआल लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, डेढ़ वर्ष पहले हुई थी शादी; साथी घायल – Accident Bhadohi Motorcyclist Killed Tractor Loaded Straw Married One Year Ago Companion Sustained Injuries

November 11, 2026


Accident Bhadohi Motorcyclist killed tractor loaded straw married one year ago companion sustained injuries

प्रियांशु सरोज की फाइल फोटो।
– फोटो : संवाद

विस्तार

ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के बड़वापुर के पास नहर पर मंगलवार को पुआल (पियरे) लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। युवक की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले हुई थी। उसकी असामयिक मौत से पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार थानीपुर निवासी प्रियांशु सरोज (24) पुत्र स्वर्गीय बसंत लाल सरोज अपने साथी दिनेश (32) पुत्र स्वर्गीय जवाहिर सरोज के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। दोनों मंगलवार को बड़वापुर के पास नहर पर पहुंचे थे। इसी दौरान उगापुर की तरफ से पियरे (पुआल) लादकर आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे में प्रियांशु को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर पीछे बैठे दिनेश को मामूली चोटें आईं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X