Mau News:3 किमी के दायरे में 181 लक्ष्मी प्रतिमाएं स्थापित, पूजा, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ – 181 Lakshmi Idols Installed Within A 3 Km Radius; Crowds Throng For Worship And Viewing
मुहम्मदाबाद गोहना। आजमगढ़ जिले के सीमा स्थित मुहम्मदाबाद गोहना तहसील अपने लक्ष्मी पूजन के लिए पूरे जिले में प्रसिद्धि पा चुका है। हर साल की तरह इस बार भी तीन किमी के दायरे में यहां 181 लक्ष्मी प्रतिमाएं स्थापित की गई है।
दिवाली के पावन दिन मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं की वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और जयकारों के बीच स्थापना हुई थी। तब से लेकर आज तक कस्बा और आसपास के गांवों में आस्था का महासागर उमड़ा हुआ था। दिवाली के दिन से लगातार तीन दिनों तक चलने वाले इस ऐतिहासिक लक्ष्मी पूजा पर्व में श्रद्धालु मां के चरणों में शीश नवाकर अपने परिवार की सुख-शांति, धन-समृद्धि और मंगल कामना किया।
दो दिनों तक दिन-रात पांडालों में दर्शन-पूजन का क्रम चलता रहा। रात में तो नजारा और भी अलौकिक हो रहा था। जगमगाती लाइटिंग, फूलों की सजावट, धूप-दीप की सुगंध और मां के जयकारों से पूरा कस्बा गूंज उठता था।
देर रात तक, आधी रात तक हजारों श्रद्धालुओं का रेला मां के दर्शन के लिए उमड़ पड़ा। दूर-दराज के गांवों से पैदल, बाइक और वाहनों से आकर श्रद्धालु मां के विभिन्न रूपों के दर्शन कर अपने आप को धन्य मान रहे थे।
