शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ambedkar Nagar News:क्लीन एयर-ग्रीन एयर में श्रेया व हिमांशु अव्वल – Shreya And Himanshu Top In ‘clean Air-green Air’
अंबेडकर नगर

Ambedkar Nagar News:क्लीन एयर-ग्रीन एयर में श्रेया व हिमांशु अव्वल – Shreya And Himanshu Top In ‘clean Air-green Air’

November 11, 2026


Shreya and Himanshu top in 'Clean Air-Green Air'

जलालपुर नगर में मंगलवार को आयोजित विधानसभा स्तरीय क्लीन एयर-ग्रीन एयर मैराथन के दौरान दौड़ते यु

जलालपुर। पर्यावरण संरक्षण और वायु प्रदूषण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मंगलवार को नगर में विधानसभा स्तरीय क्लीन एयर-ग्रीन एयर मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न वर्गों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर स्वच्छ हवा और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

मैराथन की शुरुआत नगपुर मोड़ से हुई। प्रतिभागी यादव चौराहा और शिवाजी तिराहा होते हुए महिला प्रखंड के रास्ते जमालपुर चौराहे पहुंचे, जहां दौड़ का समापन हुआ। पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता रितेश पांडेय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन रघुराजी देवी फाउंडेशन ट्रस्ट ने किया।

प्रतियोगिता के महिला वर्ग में श्रेया राज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पुरुष वर्ग में हिमांशु मौर्य विजेता रहे। दोनों विजेताओं को पूर्व सांसद रितेश पांडेय, भियांव ब्लॉक प्रशासक गौरव सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, परम फाउंडेशन अध्यक्ष धीरेंद्र पांडेय और प्रवक्ता अवनीश तिवारी ने तस्वीर भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रितेश पांडेय ने वायु प्रदूषण कम करने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने, प्लास्टिक का उपयोग घटाने और छोटी दूरी के लिए साइकिल अपनाने की अपील की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X