शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
आज़मगढ़

Azamgarh News:पुलिस टीम पर फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी भी पकड़ा गया – Accused Of Firing On Police Team Arrested, Juvenile Delinquent Also Caught

November 11, 2026


रौनापार थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच गोली चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। आरोप है कि दोनों पक्षों के लोगों ने एकराय होकर पुलिस टीम को निशाना बनाते हुए फायरिंग की थी। इसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए थे।

नौ नवंबर को रौनापार थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच गोली चलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर दोनों पक्षों के लोगों ने फायरिंग की और धमकी देते हुए भाग गए। इस मामले में उपनिरीक्षक अनुराग कुमार पांडेय की तहरीर पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

इसी क्रम में मंगलवार को उपनिरीक्षक सुभाष तिवारी ने हमराहियों के साथ सूचना के आधार पर कैंची बंधा से दोपहर करीब 1:45 बजे धनंजय यादव (33) निवासी गांगेपुर गांधी नगर, थाना रौनापार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया है। रौनापार थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे ने बताया कि दोनों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X