शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
जालंधर

Jalandhar News:विदेश भेजने को 12 लाख की ठगी, मामला दर्ज – 12 Lakh Fraud For Sending Abroad, Case Registered

November 11, 2026


होशियारपुर। विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख 69 हजार 300 रुपये की ठगी का मामला दर्ज किया गया है। अंजना कुमार निवासी बहेड़ा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी।

उन्होंने बताया कि यात्रा एजेंट सुमित शर्मा निवासी डंगोह थाना गगरेट जिला ऊना हिमाचल प्रदेश ने उनके पति को विदेश भेजने के लिए यह राशि ली थी। आरोपी ने राशि लेने के बाद भी उनके पति को विदेश नहीं भेजा। अंजना कुमार के पति का देहांत होने के बाद भी आरोपी ने पैसे वापस नहीं किए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशों पर पुलिस उपाधीक्षक देहाती ने शिकायत की जांच की। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जिला पुलिस प्रमुख के आदेशों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X