शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chandigarh News:एमएचसी में पार्कों की लाइटें बंद, विकास कार्य अधूरे – Park Lights Switched Off In Mhc; Development Works Remain Incomplete
चंडीगढ़

Chandigarh News:एमएचसी में पार्कों की लाइटें बंद, विकास कार्य अधूरे – Park Lights Switched Off In Mhc; Development Works Remain Incomplete

November 11, 2026


फोटो सहित

मनीमाजरा। सेक्टर-13 स्थित मॉडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स (एमएचसी) में नगर निगम के कामकाज में देरी से निवासी परेशान हैं। पार्कों की सफाई, खराब गार्डन लाइटें और अधूरे विकास कार्यों को लेकर एमएचसी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्नल गुरसेवक सिंह (युद्ध वीर) ने नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखा है। एक पार्क की 50 फीसदी से अधिक गार्डन लाइटें पांच सप्ताह से बंद हैं। पेड़ों की छंटाई के बाद टहनियां कई दिनों तक पार्कों में पड़ी रहती हैं। वहीं, टो-वॉलिंग का काम भी ठेकेदार ने अधूरा छोड़ दिया है और निर्माण सामग्री कई सप्ताह से मौके पर बिखरी है। रिटा.कर्नल गुरसेवक सिंह के अनुसार, अधिकारी संसाधनों और कर्मचारियों की कमी का हवाला दे रहे हैं। नगर निगम आयुक्त से पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने और काम अधूरा छोड़ने वाले ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X