शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सोलन

Solan News:बीबीएन में धूमधाम से मनाया विश्वकर्मा दिवस – Cultural News Solan

November 11, 2026


मशीनों की पूजा कर शुरू किया काम, औद्योगिक इकाईओ में हवन यज्ञ व पूजा-अर्चना

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में विश्वकर्मा दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में मशीनों की सफाई कर उनकी पूजा-अर्चना की गई। कई उद्योगों में हवन यज्ञ हुआ। बद्दी स्थित लाज मोर्ट्स परिवार की ओर से विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। साई के पंडित सुरेंद्र शर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई। कंपनी के एमडी महेश कौशल, कृष्ण कौशल, शिव कुमार, रमन कौशल और डॉ. हेमंत कौशल ने इसमें भाग लिया। मशीनों की सफाई की गई और विधिवत पूजा-अर्चना कर इन्हें दोबारा चालू किया गया। वहीं, मानपुरा स्थित श्रीराम प्रिंटिंग एंड पैक में भी विश्वकर्मा दिवस मनाया गया। इस मौके पर लघु उद्योग भारती की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य विक्रम बिंदल ने कंपनी में पूजा-अर्चना करवाई। श्रमिकों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष अखिल मोहन अग्रवाल ने बताया कि पूजा-अर्चना कर परंपरा निभाई गई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X