शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ballia News:छठ पर बलिया स्टेशन पर बढ़ेंगे टिकट काउंटर – More Ticket Counters To Be Opened At Ballia Station For Chhath
बलिया

Ballia News:छठ पर बलिया स्टेशन पर बढ़ेंगे टिकट काउंटर – More Ticket Counters To Be Opened At Ballia Station For Chhath

November 11, 2026


More ticket counters to be opened at Ballia station for Chhath

रेलवे स्टेशन के उत्तरी परिसर में निरीक्षण करते डीआरएम आशीष जैन  व अन्य अ​धिकारी।  रेलवे
– फोटो : Archive

बलिया। छठ महापर्व पर यात्रियों की संभावित भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने सोमवार को बलिया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। डीआरएम ने सहायता बूथ को चौबीसों घंटे संचालित रखने, टिकट काउंटरों की संख्या बढ़ाने और अतिरिक्त एटीवीएम व मोबाइल टिकटिंग सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

प्लेटफार्मों पर सीसीटीवी से निगरानी, फुट ओवरब्रिज पर भीड़ रोकने और पर्याप्त संख्या में आरपीएफ जवानों की तैनाती के निर्देश भी दिए। उन्होंने यात्री सुविधाओं, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। यह जानकारी वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने दी।

डीआरएम ने छठ पूजा के मद्देनजर बनाए गए यात्री आश्रय केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त मोबाइल चार्जिंग पॉइंट लगाने तथा जरूरी सूचनाओं के प्रसारण के लिए बैनर-पोस्टर लगाने के निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने यात्रियों की भीड़ पर नजर रखने के लिए 24 घंटे संचालित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बचे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा कराने को कहा। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह, आरपीएफ प्रभारी गिरजेश प्रजापति सहित अन्य मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X