शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
फतेहपुर:स्टेट हाईवे किनारे नाली में मिला अज्ञात शव, सिर और पीठ पर चोट के मिले निशान, जांच में जुटी पुलिस – Fatehpur Unidentified Body Found In Roadside Drain On State Highway Signs Of Injury Observed On Head And Back
फ़तेहपुर

November 11, 2026

Fatehpur Unidentified body found in roadside drain on state highway signs of injury observed on head and back

सांकेतिक

विस्तार

फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र में हरदासपुर गांव के पास बुधवार सुबह स्टेट हाईवे किनारे नाली में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाली से निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। उसके सिर और पीठ पर चोट के निशान हैं। उसने काले रंग का लोअर और महरून रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। पुलिस आसपास के गांवों में उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X