शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
शाहजहांपुर

Shahjahanpur News:कोहरा गिरने की संभावना, तापमान में गिरावट के आसार – Possibility Of Fog, Likelihood Of A Drop In Temperature

November 11, 2026


शाहजहांपुर। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। मंगलवार सुबह पूर्वी हवा चलने से हल्के बादल रहे। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, वायुदाब 17 मिलीबार गिरा हुआ है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के साथ कोहरा गिरने के आसार बन रहे हैं।

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस रहा था।

अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि वायुदाब 17 मिलीबार गिरा हुआ है। पछुआ हवा चलने की वजह से वातावरण में नमी कम हुई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X