रेलवे ने परिचालनिक सुगमता के लिए 24 ट्रेनों के नंबर बदले हैं। इनमें 12 ट्रेनों का संचालन बरेली होकर किया जाता है। एक जनवरी से इन गाड़ियों का नए नंबरों से संचालन किया जाएगा। मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस का नंबर 12557-58 से बदलकर 15577-78 हो किया गया है।
इसके अलावा अब मुजफ्फरपुर-आनंद विहार गरीब रथ 12211-12 के स्थान पर 14031-32, राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस 13291-92, सहरसा-अमृतसर गरीब रथ का नंबर 14693-94, दरभंगा-जालंधर एक्सप्रेस का 15541-42 और पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस का 13255-56 नंबर से संचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुल 24 ट्रेनों के नंबर परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया है।