शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chandigarh News:पनीर असली है या एनालॉग, ग्राहकों को देनी होगी जानकारी – Customers Must Be Informed Whether The Paneer Is Authentic Or An Analogue Product
चंडीगढ़

Chandigarh News:पनीर असली है या एनालॉग, ग्राहकों को देनी होगी जानकारी – Customers Must Be Informed Whether The Paneer Is Authentic Or An Analogue Product

October 28, 2026


चंडीगढ़। त्योहारों के दौरान बाहर खाने और परिवार के साथ रेस्टोरेंट जाने का चलन बढ़ जाता है। ऐसे में खाने की गुणवत्ता और साफ-सफाई का ध्यान रखना भी जरूरी है। इसी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को नेक्सस एलांते मॉल के फूड आउटलेट संचालकों के साथ बैठक की। इसमें उन्हें खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करने और ग्राहकों को खाद्य सामग्री के बारे में सही जानकारी देने के निर्देश दिए गए।

खाद्य सुरक्षा के हस्ताक्षरी अधिकारी सुखविंदर सिंह ने स्पष्ट किया कि आउटलेट संचालकों को बताना होगा कि पनीर डेयरी से बना है या एनालॉग। इसके अलावा खाद्य सामग्री लाइसेंसधारी विक्रेताओं से ही खरीदनी होगी और खरीद के बिल सुरक्षित रखने होंगे। आउटलेट पर वैध एफएसएसएआई लाइसेंस भी प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करना जरूरी है। बैठक में रेस्टोरेंट परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और कीटों से बचाव के इंतजाम करने पर भी जोर दिया गया। खाने को तैयार करने वाले कर्मचारियों की मेडिकल जांच करवाने, उसका रिकॉर्ड रखने और उन्हें खाद्य सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए गए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X