शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
30.61 KM माइलेज, 6 एयरबैग…ये हैं Toyota की सबसे सस्ती और अच्छी कार; कीमत मात्र ₹6,99,000 से शुरू
ऑटो

30.61 KM माइलेज, 6 एयरबैग…ये हैं Toyota की सबसे सस्ती और अच्छी कार; कीमत मात्र ₹6,99,000 से शुरू

November 11, 2026


होमफोटोऑटोकार

30.61 KM माइलेज, 6 एयरबैग…ये हैं Toyota की सबसे सस्ती और अच्छी कार; कीमत मात्र ₹6,99,000 से शुरू

Last Updated:

इंडियन मार्केट में Toyota अपनी भरोसेमंद कारों, शानदार बिल्ड क्वालिटी और कम मेंटेनेंस के लिए जानी जाती है. कंपनी के पोर्टफोलियो में बजट हैचबैक से लेकर फैमिली 7-सीटर MPV तक कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं. Toyota Glanza से लेकर Innova Crysta तक, इन कारों की शुरुआती कीमत 6.99 लाख रुपये है. अगर आप नई Toyota कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो जानिए कौन-सा मॉडल आपके बजट और जरूरतों के लिए सबसे बेहतर है.

Toyota Glanza: ये भारत में कंपनी की सबसे किफायती प्रीमियम हैचबैक है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹6,99,000 से शुरू होती है. एक्सटीरियर डिजाइन की बात करें तो इसमें टोयोटा की सिग्नेचर फ्रंट ग्रिल, आकर्षक प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, स्टाइलिश एलईडी डीआरएल और स्पोर्टी 16-इंच अलॉय व्हील्स मिलते हैं. केबिन में डुअल-टोन ब्लैक और बीज फिनिश दी गई है, जो इसे प्रीमियम फील कराती है.

इंटीरियर में 9-इंच स्मार्टप्ले कास्ट टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले (HUD), 360-डिग्री कैमरा और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं. सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, ईएससी और हिल-होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसमें 1.2 लीटर K-Series पेट्रोल इंजन (90 PS पावर) मिलता है, जो मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स के साथ आता है. पेट्रोल पर ये लगभग 22.35 से 22.94 kmpl और सीएनजी वेरिएंट में करीब 30.61 km/kg का शानदार माइलेज देती है.

Toyota Urban Cruiser Taisor: ये एक स्पोर्टी कूपे-स्टाइल सब-कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर एसयूवी है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹7,43,000 से शुरू होती है. डिजाइन के मामले में इसका लुक बेहद बोल्ड है, जिसमें हनीकॉम्ब ग्रिल, ट्विन-एलईडी डीआरएल, स्लोपिंग रूफलाइन और कनेक्टेड रियर एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं. केबिन में डुअल-टोन प्रीमियम ब्लैक और मरून फिनिश के साथ बेहतरीन लेआउट देखने को मिलता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

गाड़ी में 9-इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, वायरलेस चार्जर और पैडल शिफ्टर्स जैसे मॉडर्न फीचर्स शामिल हैं. सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, रिवर्स कैमरा और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट्स मिलते हैं. इसमें 1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के विकल्प मिलते हैं. इसका 1.2 लीटर पेट्रोल मॉडल लगभग 21.7 kmpl, टर्बो मॉडल करीब 20 kmpl और सीएनजी वेरिएंट 28.5 km/kg का माइलेज देता है.

Toyota Rumion: ये इंडियन मार्केट में बजट-फ्रेंडली 7-सीटर कॉम्पैक्ट एमपीवी सेगमेंट की एक मजबूत दावेदार है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹9,79,000 से शुरू होती है. एक्सटीरियर में क्रोम सराउंड वाली इनोवा-प्रेरित फ्रंट ग्रिल, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और टू-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. इसका इंटीरियर काफी खुला और स्पेसियस है, जहां 7 पैसेंजर के लिए तीन रो में आरामदायक सीट्स और डुअल-टोन फैब्रिक अपहोल्स्ट्री मिलती है.

फीचर्स के तौर पर इसमें 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रूफ-माउंटेड रियर एसी वेंट्स और पुश-बटन स्टार्ट-स्टॉप मिलता है. सेफ्टी के लिहाज से 4 एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और रियर पार्किंग सेंसर मौजूद हैं. इसमें 1.5 लीटर K-सीरीज पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 103 PS पावर जनरेट करता है. ये 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक के साथ पेट्रोल में लगभग 20.51 kmpl और सीएनजी में करीब 26.11 km/kg का माइलेज निकालती है.

Toyota Innova Crysta: ये भारत की सबसे भरोसेमंद, रफ-एंड-टफ और पॉपुलर प्रीमियम 7/8 सीटर एमपीवी है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹19,95,000 से शुरू होती है. डिजाइन के मामले में इसका स्टांस काफी मस्कुलर और बोल्ड है, जिसमें बड़ी हेक्सागोनल क्रोम ग्रिल, शार्प हैलोजन/एलईडी हेडलैंप्स और मजबूत बंपर दिया गया है. इंटीरियर में प्रीमियम लेदर सीट्स, वुडन फिनिश डैशबोर्ड ट्रिम और कैप्टन सीट्स का शानदार कम्फर्ट मिलता है.

केबिन में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, 8-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रियर एसी वेंट्स और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं. सेफ्टी के लिए 7 एयरबैग्स, ब्रेक असिस्ट, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और हिल स्टार्ट असिस्ट उपलब्ध हैं. परफॉर्मेंस के लिए इसमें दमदार 2.4 लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलता है, जो 150 PS की पावर और 343 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ये भारी-भरकम एमपीवी लगभग 12 से 14 kmpl का माइलेज देती है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X