शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
राजस्थान:21 साल की लक्ष्मी बनीं सरपंच, 110 वोटों से दर्ज की जीत; गांव के विकास का लिया संकल्प – At The Age Of 21, Lakshmi Became A Sarpanch, Securing Victory By 110 Votes
जैसलमेर

राजस्थान:21 साल की लक्ष्मी बनीं सरपंच, 110 वोटों से दर्ज की जीत; गांव के विकास का लिया संकल्प – At The Age Of 21, Lakshmi Became A Sarpanch, Securing Victory By 110 Votes

November 11, 2026


पंचायत चुनावों में अब युवा चेहरे भी नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालने के लिए आगे आ रहे हैं। राजस्थान के बालोतरा जिले में महज 21 साल 4 महीने की उम्र में लक्ष्मी मेघवाल ने सरपंच पद पर जीत दर्ज कर नई पहचान बनाई है। गिड़ा पंचायत समिति की उदरमाणियों की ढाणी ग्राम पंचायत में उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी शांति देवी को 110 मतों के अंतर से पराजित किया। जीत के बाद लक्ष्मी ने गांव के विकास और बुनियादी सुविधाओं को अपनी प्राथमिकता बताया है।

589 वोट हासिल कर बनीं सरपंच

उदरमाणियों की ढाणी ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए हुई मतगणना में लक्ष्मी मेघवाल को कुल 589 वोट मिले। वहीं, उनकी प्रतिद्वंद्वी शांति देवी को 479 मत प्राप्त हुए। इस तरह लक्ष्मी ने 110 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

ग्राम पंचायत में कुल 1101 मतदाता पंजीकृत थे। मतगणना के दौरान 29 वोट खारिज हुए, जबकि 4 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। इस तरह लक्ष्मी मेघवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को पीछे छोड़ते हुए सरपंच पद पर कब्जा जमाया।

12वीं तक पढ़ाई, पिता डिस्कॉम में लाइनमैन

लक्ष्मी मेघवाल ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। उनके पिता दलाराम मेघवाल डिस्कॉम में लाइनमैन के पद पर कार्यरत हैं। कम उम्र में चुनाव जीतकर उन्होंने पंचायत की जिम्मेदारी संभालने का अवसर हासिल किया है।

गांव की बुनियादी सुविधाएं होंगी प्राथमिकता

सरपंच निर्वाचित होने के बाद लक्ष्मी मेघवाल ने गांव के विकास को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में मूलभूत सुविधाओं की कमी को दूर करना उनका सबसे पहला लक्ष्य रहेगा।

कम उम्र में पंचायत की जिम्मेदारी मिलने के साथ लक्ष्मी के सामने अब ग्रामीणों की उम्मीदों पर खरा उतरने की चुनौती भी होगी। गांव के लोगों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में स्थानीय समस्याओं का समाधान होगा और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर ध्यान दिया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X