Shravasti News:गोदाम में लगी आग से सामान जला – Goods Burned In A Warehouse Fire
वीरपुर। इकौना क्षेत्र के वीरपुर मोड़ स्थित फ्लिपकार्ट के गोदाम में सोमवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। लोग जब तक कुछ समझ पाते, लाखों का सामान जलकर राख हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से गोदाम में रखे डिलीवरी ऑर्डर, रिटर्न पार्सल, दो डेस्कटॉप, एक लैपटॉप, तीन कंप्यूटर व जरूरी दस्तावेज जलकर राख हो गए। स्टोर संचालक अनिल तिवारी ने बताया कि आग शायद शार्ट सर्किट से लगी।
