शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Jaunpur News:इथेनॉल प्लांट के पास जमीन कब्जा करने पर भड़के किसान – Farmers Enraged Over Land Seizure Near Ethanol Plant
जौनपुर

Jaunpur News:इथेनॉल प्लांट के पास जमीन कब्जा करने पर भड़के किसान – Farmers Enraged Over Land Seizure Near Ethanol Plant

November 11, 2026


Farmers enraged over land seizure near ethanol plant

गैरवाह गांव में इथेनॉल प्लांट के समीप विवादित स्थल पर राजस्व कर्मियों और आक्रोशित किसानों के सा

सुइथाकला। गैरवाह गांव में स्थापित इथेनॉल प्लांट के पास भूमि कब्जा करने पर किसानों में आक्रोश है। किसानों ने प्लांट प्रबंधन पर उनकी भूमिधरी जमीन पर जबरन कब्जे की कोशिश करने और हरे पेड़ कटवाने का आरोप लगाया है। किसानों का आरोप है कि रात के अंधेरे में जेसीबी लगाकर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। शिकायत मिलने पर क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह मौके पर पहुंचे। किसानों से मामले की जानकारी ली। किसानों ने विधायक को बताया कि विवादित जमीन उनकी पुश्तैनी और बैनामा शुदा है। इसके बावजूद पेड़ों को काटा जा रहा है। आरोप है कि रात में जेसीबी लगाकर जमीन का स्वरूप बदलने और कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। किसानों की शिकायत सुनने के बाद विधायक रमेश सिंह ने मौके पर मौजूद राजस्व अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X