शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कन्नौज

Kannauj News:कार सवार तीसरी महिला की भी मौत – The Third Woman In The Car Has Also Died

November 11, 2026


जसोदा। अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर मिरगावां कट के पास 31 अक्तूबर को ट्रैक्टर-ट्राली से टकराकर पलटी कार में दो महिलाओं की मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरी महिला की मंगलवार को कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।

थाना विशुनगढ़ के ग्राम शंकरपुर निवासी अंजू देवी (25) मां जमुना देवी व अन्य के साथ कार से फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद के मोती नगरा निवासी बहन मंजू देवी (26) की संदिग्ध हालात में मौत होने पर उन्हें देखकर लौट रही थीं। अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर मिरगावां कट के पास ट्रैक्टर-ट्राली से टकराकर कार पलट गई थी। हादसे में कार सवार जमुना देवी व सियादुलारी की मौत हो गई थी जबकि अंजू गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

अंजू देवी को कानपुर के कल्याणपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। कई दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद अंजू देवी ने दम तोड़ दिया। इससे परिजन में चीख-पुकार मच गई। प्रभारी निरीक्षक ध्यानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर घटना की विवेचना की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X