शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
एटा

Etah News:दुकान में बोरों में छिपाकर रखे थे पटाखे, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी – Firecrackers Were Found Hidden In Sacks Inside A Shop; Police Have Registered An Fir

November 11, 2026


अलीगंज। दिवाली के त्योहार के बीच अलीगंज कस्बे में एक दुकान से प्लास्टिक के बोरों में रखे पटाखे बरामद होने का मामला सामने आया है। दुकान में पटाखों को बोरों के अंदर रखे जाने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें बरामद किया। दुकानदार के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सीओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अलीगंज के मोहल्ला बालकिशन निवासी सौरभ कुमार की दुकान से प्लास्टिक के बोरों में रखे विस्फोटक पटाखे बरामद किए गए हैं। अवैध रूप से पटाखों के भंडारण पर यह कार्रवाई की गई है। कस्बा इंचार्ज मनीष कुमार की ओर से तहरीर दी गई, जिसके आधार पर कोतवाली अलीगंज पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद पटाखे कहां से लाए गए थे, उनका भंडारण किस उद्देश्य से किया गया था।

सीओ ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। पटाखों के स्रोत और उनके भंडारण से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X