शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बाराबंकी

Barabanki News:पुआल लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो गंभीर – Clash Between Two Groups Over The Placement Of Straw; Two Sustain Serious Injuries

November 11, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

Updated Wed, 11 Nov 2026 02:02 AM IST

Clash between two groups over the placement of straw; two sustain serious injuries

जैदपुर। छंदवल गांव में पुआल लगाने को लेकर दो पक्षों में सोमवार को मारपीट हो गई। इसमें पक्ष के रिंकू और दूसरे पक्ष की महिला सलिया को गंभीर चोट आई हैं। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार पहले पक्ष से अंबिका प्रसाद, मंसाराम, रिंकू और नरेंद्र जबकि दूसरे पक्ष से गुफरान, सालिया और जुगनी सहित सात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X