शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ambala News:हाईवे पर फाॅर्च्यूनर की टक्कर से बाइक सवार युवक की माैत – Bike Rider Dies After Being Hit By A Fortuner On The Highway
अंबाला

Ambala News:हाईवे पर फाॅर्च्यूनर की टक्कर से बाइक सवार युवक की माैत – Bike Rider Dies After Being Hit By A Fortuner On The Highway

November 11, 2026


Bike rider dies after being hit by a Fortuner on the highway

अंबाला सिटी में सुलतानपुर चौक पर हुए हादसे के बाद सड़क पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद
– फोटो : samvad

संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला सिटी। अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर सुल्तानपुर चौक के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर निवासी कार्तिक राणा गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे राहगीरों की मदद से नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जांच अधिकारी एएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि कार्तिक नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत था और सोमवार सुबह बाइक से नोएडा जा रहा था। बिलासपुर पुलिस लाइन क्वार्टर में रहने वाला कार्तिक राणा सोमवार सुबह करीब 11 बजे अपनी रॉयल एनफील्ड बाइक पर सवार होकर नोएडा के लिए निकला था। जैसे ही वह अंबाला सिटी के सुल्तानपुर चौक के पास पहुंचा, सामने से आ रही सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। आरोप है कि कार चालक गफलत और तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था।

———–

अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार्तिक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे एंबुलेंस के जरिये सिटी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर शव मोर्चरी में रखवा दिया। सूचना मिलते ही कार्तिक के मामा मदन लाल परिजनों के साथ अंबाला पहुंचे। बलदेव नगर चौकी पुलिस ने मदन लाल के बयानों के आधार पर अज्ञात फॉर्च्यूनर चालक के खिलाफ तेज रफ्तार से वाहन चलाने और मृत्यु कारित करने के आरोप में धारा 281 और 106(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

———

क्रेन से हटाए गए क्षतिग्रस्त वाहन

जांच अधिकारी एएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन के जरिये दुर्घटनाग्रस्त फॉर्च्यूनर और बाइक को कब्जे में लेकर चौकी पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा दिया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X