शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कुल्लू

भैया दूज पर सुबह 7:30 से अपराह्न 3 बजे तक पूजन का शुभ समय : कुबेर दत्त – The Auspicious Time For Worship On Bhai Dooj Is From 7:30 Am To 3:00 Pm: Kuber Dutt

November 11, 2026


कुल्लू। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक भैया दूज का पर्व बुधवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगी। भैया दूज पर विशेष पूजन का शुभ समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।

बुधवार का दिन भगवान गणपति को समर्पित माना जाता है। ऐसे में इस दिन भैया दूज का पर्व होने से पूजन का विशेष महत्व है। भगवान गणेश की पूजा सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए फलदायी मानी जाती है। पंडित कुबेर दत्त शर्मा ने बताया कि पौराणिक मान्यता के अनुसार सूर्यपुत्र यमराज एक बार अपनी बहन यमुना के घर पहुंचे थे।

इस दौरान माता यमुना ने अपने भाई का आदर-सत्कार किया और उनके माथे पर तिलक लगाकर मंगलकामना की। बहन के स्नेह और सत्कार से प्रसन्न होकर यमराज ने उन्हें वरदान दिया। तभी से कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया को भाई दूज मनाने की परंपरा शुरू हुई। इस दिन बहनें भाइयों को तिलक लगाकर उनकी खुशहाली की कामना करती हैं। भाई भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा और सम्मान का संकल्प लेते हैं। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X