शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chamba News:भैया दूज पर बाजारों में उमड़ी महिलाओं की भीड़ – Crowds Of Women Throng The Markets On Bhai Dooj
चंबा

Chamba News:भैया दूज पर बाजारों में उमड़ी महिलाओं की भीड़ – Crowds Of Women Throng The Markets On Bhai Dooj

November 11, 2026


Crowds of women throng the markets on Bhai Dooj

चंबा शहर की दुकान से भाई दूज के पर्व पर रूमाल खरीदती महिला।संवाद

चंबा। भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक भैया दूज पर्व को लेकर चंबा सहित जिले के विभिन्न बाजारों में मंगलवार को खूब रौनक रही। चुवाड़ी, बनीखेत, डलहौजी, चुराह, सलूणी, साहो और भरमौर में सुबह से ही खरीदारी के लिए महिलाओं और युवतियों की भीड़ उमड़ी पड़ी। पर्व के चलते मिठाइयों, पारंपरिक चंबा रूमाल और सकोत की दुकानों पर विशेष चहल-पहल देखने को मिली। बहनों ने भाइयों के लिए उनकी पसंद के अनुसार मिठाइयों और उपहारों की खरीदारी की। अच्छी बिक्री से दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए। भैयादूज को लेकर महिलाओं और युवतियों में खासा उत्साह रहा। मिठाइयों की दुकानों पर विभिन्न प्रकार की मिठाइयां खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। वहीं, चंबा की पारंपरिक कला और संस्कृति से जुड़े रूमाल और सकोत (खाद पदार्थ) की भी खूब मांग रही। इस मौके पर महिलाओं में ज्योति कुमारी, सीमा देवी, चंपा देवी, कांता देवी और बीना देवी ने बहनों ने भाइयों को तिलक लगाने की तैयारियों के लिए जरूरी सामान भी खरीदा। पंडित टेक चंद शर्मा ने बताया कि भैया दूज के दिन बहनें सुबह से दोपहर 3 बजकर 53 मिनट तक भाइयों को तिलक लगा सकेंगी। इस अवसर पर बहनें भाइयों की सुख-समृद्धि और लंबी आयु की कामना करती हैं। वहीं, भाई भी बहनों को उपहार देकर उनके प्रति स्नेह और सम्मान व्यक्त करते हैं। यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और पारिवारिक रिश्तों की मिठास का प्रतीक है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X