शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Deoria News:बालाजी मंदिर में धूमधाम से मना अन्नकूट महोत्सव, लगा 56 भोग – Annakut Festival Celebrated With Great Fervor At Balaji Temple; 56 Food Offerings (56 Bhog) Presented
देवरिया

Deoria News:बालाजी मंदिर में धूमधाम से मना अन्नकूट महोत्सव, लगा 56 भोग – Annakut Festival Celebrated With Great Fervor At Balaji Temple; 56 Food Offerings (56 Bhog) Presented

November 11, 2026


Annakut festival celebrated with great fervor at Balaji Temple; 56 food offerings (56 Bhog) presented.

शहर के बालाजी मंदिर में अन्नकूट पर गोवर्धन पूजा करते संत व श्रद्धालु, स्रोत : संवाद

देवरिया। गोवर्धन पूजा के अवसर पर मंगलवार को बालाजी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिर के संस्थापक स्वामी राजनारायणाचार्य की अगुआई में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गोमाता का पूजन किया गया। इसके बाद भगवान वेंकटेश की सवारी निकाली गई। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और गोवर्धन पूजा के पारंपरिक गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में गोवर्धन पर्वत की आकर्षक झांकी सजाई गई और भगवान को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से गोवर्धन की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

भगवान वेंकटेश की सवारी के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव से शामिल हुए और जयकारे लगाए। पूजन-अर्चन के बाद श्रद्धालुओं के बीच अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में उत्सव और भक्ति का माहौल बना रहा। इस अवसर पर मुक्तिनाथ तिवारी, प्रदीप, विशाल आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X