Ambedkar Nagar News:सील मकान से अल्ट्रासाउंड मशीन छुड़ाने की याचिका खारिज – Petition To Recover Ultrasound Machine From Sealed Premises Dismissed
अंबेडकरनगर। बसखारी में सील मकान से अल्ट्रासाउंड मशीन और उपकरण मुक्त कराने की मांग वाली पुनरीक्षण याचिका जिला अदालत ने खारिज कर दी। जिला जज चंद्रोदय कुमार ने कहा कि निचली अदालत में मकान मुक्त कराने की मांग की गई थी, जबकि पुनरीक्षण में मशीन और उपकरणों की रिहाई मांगी गई। ऐसे में इस पर विचार नहीं किया जा सकता।
