शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मथुरा

Mathura News:नेशनल स्कूल कुश्ती चैंपियनशिप में दम दिखाएंगी सोनाक्षी – Sonakshi To Showcase Her Mettle At The National School Wrestling Championship

November 11, 2026


मथुरा। जिले की पहलवान सोनाक्षी शर्मा ने स्टेट स्कूल कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। अब वह जनवरी में हरियाणा में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विद्या भारती की ओर से प्रतिभाग करेंगी। इसके लिए वह तैयारियों में जुटी हुई हैं।

सोनाक्षी ने 31 अक्तूबर से पांच नवंबर तक मध्य प्रदेश के वनखेड़ी में आयोजित स्टेट स्कूल चैंपियनशिप के बालिका वर्ग की अंडर-17 आयु श्रेणी की फ्रीस्टाइल कुश्ती में स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने यह उपलब्धि विद्या भारती की ओर से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए प्राप्त की। सोनाक्षी श्रीजी बाबा सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की छात्रा हैं।

स्टेट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के बाद अब उनकी नजर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने पर है। इसके लिए सोनाक्षी स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा में कोच विनोद यादव के निर्देशन में नियमित अभ्यास कर राष्ट्रीय मुकाबले के लिए तैयारी कर रही हैं। सोनाक्षी के पिता सतेंद्र कुमार सीआरपीएफ में तैनात हैं। क्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह ने बताया कि सोनाक्षी बेहद प्रतिभावान खिलाड़ी है। जिले के खेल जगत को भी उनसे नेशनल मेंइमेडल लाने की उम्मीदें हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X